---Advertisement---

राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर:बलरामपुर में 103.690 मीटर तक पहुंचा पानी, 19 राहत केंद्र सक्रिय

On: September 13, 2025 1:29 PM
---Advertisement---

बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। शनिवार सुबह 11 बजे तक नदी का जलस्तर 103.620 मीटर से बढ़कर 103.690 मीटर हो गया। यह वृद्धि नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण हुई है। केंद्रीय जल आयोग ने दोपहर तक जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि, शाम के बाद जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है। तटवर्ती क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी किया है। बाढ़ से निपटने के लिए 19 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 32 बाढ़ चौकियां और 32 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। आपात स्थिति में नजदीकी बाढ़ चौकी या राहत केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment