Balrampur News: संवाददाता रक्षा राम यादव की रिपोर्ट- गैसड़ी थाना क्षेत्र के मटेहना तिराहे पर दोपहर क़रीब 2 बजे तुलसीपुर के तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने सड़क के किनारे बैठी सनोवर नाम की महिला को टक्कर मार दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सनोवर पत्नी अब्दुल खान 35 वर्ष निवासी लालपुर मटेहना की निवासिनी थीं।
मृतका के परिजनों ने बताया कि सनोवर घर से मटेहना चौराहे पर बच्चों का ड्रेस व घर का सामान खरीदने आई थी। सामान खरीद कर महिला दुकान के सामने बैठी हुई थी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिकप यू पी 47 टी 7985 पर शैंपू हैंड वॉश लोड था जबकि पिकप चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय र्विजय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।






