Balrampur News: बलरामपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नन्द नगर में एक सराहनीय पहल सामने आई है। समाजसेवी सुल्तान शाह ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने निजी खर्च से सार्वजनिक मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई है।
इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। रात में आवागमन सुगम हो गया है। गांव के लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट से अंधेरे में होने वाली घटनाएं रुकेंगी। बुजुर्गों को रात में चलने में भय नहीं होगा।
समाजसेवी सुल्तान शाह ने बताया कि यह कार्य ग्रामीणों की मांग पर किया गया है। पहले अंधेरे में संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल था। अब गांव की महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
ग्राम पंचायत नन्द नगर के लोगों ने इस कदम की सराहना की है। उनका मानना है कि यह काम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।






