---Advertisement---

IND vs PAK: एशिया कप में भारत का राज ‘तिलक’, पाकिस्तान को भारत ने किया पराजित

On: September 29, 2025 12:32 AM
Ind vs pak
---Advertisement---

IND vs PAK भारत और पाकिस्तान के बीच मैच जब भी होता है रोमांच की उम्मीद होती है और एशिया कप-2025 के फाइनल में ये रोमांच अपने सिर चढ़कर बोला। बेहद रोमांचक उतार-चढ़ाव भरे मैच में फैंस भी रोमांचित होते रहे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे। भारत ने दो गेंद पहले ये टारगेट हासिल कर लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच को जैसा होना चाहिए ठीक वैसा ही एशिया कप-2025 का फाइनल हुआ। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था। अंत में भारत ने पांच विकेट से ने बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तानी टीम अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 19.1 ओवरों में 146 रनों पर ढेर गई। टीम इंडिया दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जमाते हुए 57 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के मारे। फखर जमां ने 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना कर दो चौके और इतने ही छक्के मारे। भारत की तरफ से तिलक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। भारत की इस एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत है।

अभिषेक-गिल हुए फेल

भारत को जीत के लिए 147 रन चाहिए थे जो उसकी तूफानी बैटिंग के लिए आसान लग रहा था। हालांकि, क्रिकेट की अनिश्चित्ता क्या होती है वो इस मैच में देखने को मिली। अभिषेक से उम्मीद थी कि वह अपने तूफान से पाकिस्तान को फिर बेदम करेंगे और उसके गेंदबाजों की लाइन लैंग्थ बिगाड़ देंगे। शाहीन शाह अफरीदी द्वारा फेंके गए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार उन्होंने इरादे जता दिए थे। हालांकि, अगले ओवर में फहीम अशरफ ने अपनी स्लोअर गेंद में उन्हें फंसा लिया। मिड ऑन पर हारिस रऊफ ने उनका शानदार कैच लपका। वह पांच रन ही बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर बड़े मैच में फेल हो गए। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन ने उन्हें सलमान के हाथों कैच कराया। पाकिस्तानी कप्तान ने शानदार लो कैच लपका।

भारत का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट था। उससे इस शुरुआत की उम्मीद नहीं थी। अब सारी उम्मीदें उप-कप्तान गिल पर टिकी थीं। गिल ने भी इस मैच में निराश किया। वह भी फहीम की धीमी गेंद पर फंस गए और रऊफ ने उनका मिडऑन पर एक और शानदार कैच लपका। गिल के बल्ले से निकले 10 गेंदों पर 12 रन। अब भारत का स्कोर 20 रनों पर तीन विकेट था।

तिलक और संजू ने संभाला

यहां फिर तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला। दोनों ने सूझबूझ से बैटिंग की और पाकिस्तान की धीमी गेंदों को अच्छे से पढ़ते हुए उन्हें नाकाम किया। दोनों ने भारत को मैच में वापस ला दिया था। इस बीच अबरार अहमद की गेंद पर संजू का कैच भी छूटा था। पाकिस्तान के लिए ये जोड़ी परेशानी बन रही थी। तभी अबरार ने उसे राहत दी। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अबरार ने फरहान के हाथों संजू को कैच कराया। संजू ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।

मैच एक बार फिर पाकिस्तान की पलड़े में जा चुका था। संजू के बाद मैदान पर आए शिवम दुबे। दुबे लंबे शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। हारिस रऊफ द्वारा फेंके गए 15वें ओवर में दुबे ने दो चौके और तिलक ने एक छक्का मार 17 रन बनाए। अगले ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

तीन ओवरों का खेल

आखिरी तीन ओवरों में भारत को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। रऊफ ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी की , लेकिन आखिरी गेंद फुलटॉस दे बैठे जिस पर दुबे ने छक्कार मार दिया। अब 12 गेंदों पर 17 रनों की जरूरत थी। ये ओवर फेंकने आए फहीम अशरफ जो पहली ही गेंद फेंकने से पहले चोटिल हो गए और फिजियो को आना पड़ा। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर फहीम ने दुबे को लॉन्ग ऑन पर अफरीदी के हाथों कैच करा दिया। दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के मारे।

आखिरी ओवर में भारत को 10 रन चाहिए थे।

पाकिस्तान की धीमी शुरुआत

पाकिस्तान को फरहान और फखर ने धीमी शुरुआत दी। हालांकि, दोनों ने टीम के बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। लग रहा था कि पाकिस्तान का स्कोर आराम से 200 के पार जाएगा। तभी भारतीय स्पिनरों ने पासा पलट दिया। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने फरहान को आउट किया। सैम अयूब 14 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हो गए। फिर वरुण ने फखर को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया।

यहां से पाकिस्तानी टीम लगातार विकेट खोती रही। कुलदीप, अक्षर ने टीम के बाकी बल्लेबाजों का शिकार किया। जसप्रीत बुमराह ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज को रिंकू सिंह के हाथों कैच करा पाकिस्तानी का पारी समेट दी।
कुलदीप ने चार विकेट अपने नाम किए। बुमराह, अक्षर और वरुण के हिस्से दो-दो विकेट आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment