---Advertisement---

Balrampur News: 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पहचान छिपाकर लुधियाना में करता था ड्राइवर का काम

On: September 30, 2025 7:12 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो लूटकांड के फरार आरोपी धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक वारदात से संबंधित है। यह मामला 27 अक्टूबर 2023 का है। जब वादी लाल खां ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी स्कॉर्पियो को गोंडा रेलवे पार्किंग से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने तुलसीपुर ले जाने के बहाने बुक किया था। रास्ते में गंगनार चकहवा पुल के पास गाड़ी रुकवाकर वाहन और 3000 रुपए नकद लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस की विवेचना में आरोपी संतराम साहनी उर्फ कोके और धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर के नाम सामने आए। संतराम को पहले ही गिरफ्तार कर लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली गई थी। जबकि धीरेंद्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर एसआई अनुज कुमार यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम लुधियाना पहुंची। टीम ने 27 सितंबर 2025 को एक्टुएट केमिकल इंडस्ट्रीज, फोकल प्वाइंट से धीरेंद्र को गिरफ्तार किया। अगले दिन उसे स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलरामपुर लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

पूछताछ के दौरान, धीरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने नेपाल निवासी अपने साथियों संतराम और जितेंद्र पथरकट के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह नेपाल भाग गया था और अपनी पहचान छिपाकर लुधियाना में एक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment