Balrampur News: बलरामपुर के उतरौला विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जाफराबाद में हो रहे नवरात्रि महोत्सव में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के समाजसेवी खलीउल्ला अंसारी और पूर्व प्रधान कर्ता राम वर्मा ने श्री राम कथा के मुख्य वक्ता को विशेष रूप से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य कलाकारों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने श्री राम कथा का लाभ लिया।






