---Advertisement---

Balrampur News: समाधान दिवस में सुनी गई जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

On: October 4, 2025 8:49 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: रक्षा राम यादव की रिपोर्ट:- जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शनिवार को तहसील सदर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योति राय, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री उपस्थित रही।

समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को अधिकारियों ने गम्भीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनकी रिपोर्ट लगाकर समय से संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, ताकि उचित कार्रवाई कर समय पर शिकायतों का समाधान कराया जा सके।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुँचे और अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment