---Advertisement---

Balrampur News: पचपेड़वा ब्लॉक में बिचौलिये का दबदबा, FIR दर्ज

On: October 5, 2025 4:34 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के डीएम पवन अग्रवाल ने शनिवार को पचपेड़वा विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में एक संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी पर डीएम ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

कार्यालय में मोहम्मद आलम नामक व्यक्ति मौजूद था, जो विजयनगर का निवासी है। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसके पास से कई लोगों के आधार कार्ड मिले। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मोहम्मद आलम को बिचौलिया माना और खंड विकास अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली पचपेड़वा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीएम ने बताया कि शासन द्वारा कार्यालयों को बिचौलियों से मुक्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को चेतावनी दी कि कार्यालयों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति न हो, इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम पंचायत औरहवा और गनवारिया बगुलाहा का भी दौरा किया। यहां विभागीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ग्राम सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीएम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में सक्रियता बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment