Balrampur News: थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को शांति भंग के मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126,135,170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय उतरौला भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं –
- मंशाराम पुत्र रामलोटन
- विजय पाल पुत्र अशर्फी
- अनिकेत उर्फ सचिन पुत्र विजय प्रताप वर्मा
- विशाल वर्मा पुत्र विजयपाल, निवासी जोगीवीर पठानडीह, थाना कोतवाली उतरौला
- कमालुद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन
- निहाल अहमद पुत्र कुतुबुद्दीन, निवासी विशाल टॉकीज मोहल्ला गांधीनगर, थाना कोतवाली उतरौला
पुलिस ने बताया कि इन सभी को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।






