---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला में युवक ने समाधान दिवस पर लगाई गुहार, चोरी हुई बाइक का इंजन दूसरे वाहन में लगाए जाने का आरोप

On: October 7, 2025 2:51 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: तहसील उतरौला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सोमवार को मोहल्ला गांधीनगर निवासी नवीन कुमार प्रजापति ने चोरी का इंजन बाइक के इंजन को दूसरे वाहन में लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

नवीन कुमार प्रजापति पुत्र गणेश प्रसाद ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षी के पिता मोतीलाल की बाइक, रजिस्ट्रेशन संख्या UP 47 Q 8110 (हीरो सुपर स्प्लेंडर), चोरी का इंजन लगा है। उनका आरोप है कि उक्त बाइक का इंजन अब एक अन्य व्यक्ति की बाइक में लगाया गया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि यह इंजन नान बाबू निवासी ग्राम पुरैनिया जाट नेटहवा थाना कोतवाली उतरौला की बाइक में लगा है, जिसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक नहीं की गई।

नवीन ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनिल यादव विपक्षी के दबाव में आकर निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति का पुलिस पर गहरा प्रभाव है, जिसके कारण उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

नवीन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि चोरी के इंजन के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment