---Advertisement---

Balrampur News: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

On: October 8, 2025 8:25 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे और गाने बजाकर मर्यादा का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति अभियान’ (फेज 5.0) के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है।

पुलिस टीम ने आरोपी जाहिद अली (उम्र लगभग 25 वर्ष) को अमारे भरिया तिराहा क्षेत्र से पकड़ा। जाहिद अली बभनपुरवा गांव निवासी मागीर का पुत्र है। उसके खिलाफ श्रीदत्तगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, उपनिरीक्षक भानु प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अमरदीप मौर्या, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल पवन रावत, और महिला कांस्टेबल मोना व कोमल शामिल थीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। महिला संबंधी अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पूरे जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment