---Advertisement---

Balrampur News: मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाना गैण्डास बुजुर्ग द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

On: October 8, 2025 7:42 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री विकाश कुमार के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय विशाल पांडेय तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष श्री राजीव कुमार मिश्रा थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0 नि0 श्री शुभम कुमार यादव , का0 अनिल कुमार, महिला आरक्षी सुमन लता, महिला आरक्षी रिचा राणा , महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह,महिला आरक्षी गरिमा सिंह द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट व तीन सवारी वाले वाहनों का चालान किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कि गई। बैंक के पास महिलाओं को जागरूक किया गया।

तथा बेगम हाजी इस्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर बच्चियों को महिला अपराध – महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैशी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment