---Advertisement---

Balrampur News: परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

On: October 10, 2025 8:05 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने की।

विधायक ने कहा कि कांशीराम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के बताए मार्ग को अपनाया और पूरी उम्र दलित एवं गरीब लोगों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाया और समाज के कमजोर तबके की आवाज को मुखर किया। सभा को पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव व जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार गिहार, भानू त्रिपाठी, मनीष चंद सोनकर, विजय मौर्य, अरविंद यादव, वसीम खान व अरविंद चौधरी सहित कई अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment