---Advertisement---

Balrampur News: मनाई गई नेताजी की जयंती, याद किए गए स्व. मुलायम सिंह यादव

On: October 10, 2025 11:27 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा कार्यालय उतरौला में मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेता डॉ. एहसान खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. एहसान खान ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सामाजिक सद्भाव और राजनीतिक जागरूकता की नई दिशा प्राप्त की। डॉ. खान ने मुलायम सिंह यादव को केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा बताया, जिसने समाजवाद को जन-जन तक पहुँचाया।

उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में डॉ. एहसान खान सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment