---Advertisement---

Balrampur News: जमीन धोखाधड़ी में पूर्व ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी परिवार रजिस्टर बनाने का आरोप

On: October 11, 2025 7:46 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से लाखों की जमीन हड़पने के आरोप में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

यह मामला वादी हीरालाल मिश्र निवासी ग्राम देवरिया मैनहा की तहरीर पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी बेशकीमती जमीन को अन्य लोगों के नाम दानपात्र करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मृत व्यक्ति के परिवार रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज कर जालसाजी को अंजाम दिया था।

फर्जी परिवार रजिस्टर तैयार करने का आरोप

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार गौतम पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई है, जो ग्राम छोटा धुसाह, थाना को0 देहात, बलरामपुर का निवासी है। घटना के समय वह ब्लॉक उतरौला में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था। उस पर मृतक अयोध्या प्रसाद के नाम पर फर्जी परिवार रजिस्टर तैयार करने का आरोप है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार और कॉन्स्टेबल अंकित चौरसिया शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में भी मुख्य आरोपी सुनील कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी रीता मिश्रा, बहन उर्मिला मिश्रा, भाभी सीमा मिश्रा, तथा अन्य आरोपित विजय नारायण मिश्रा और नानक शरण सिंह को पुलिस पहले ही न्यायालय में पेश कर चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा ठगी और धोखाधड़ी के ऐसे मामलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment