---Advertisement---

Balrampur News: रेंडवलिया ग्राम प्रधान की पहल, शव की सुरक्षा के लिए फ्रीजर का किया बंदोबस्त

On: October 12, 2025 8:08 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: रेंडवलिया गांव में अब किसी की मृत्यु होने पर शव को सुरक्षित रखने के लिए बाहर से फ्रीजर मंगाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राम प्रधान सूरज सोनकर की पहल पर पंचायत ने अपने बजट से शव फ्रीजर की व्यवस्था की है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश लोग विदेश या अन्य राज्यों में कार्यरत हैं। ऐसे में, किसी की मृत्यु होने पर उनके आने में कई दिन लग जाते थे, जिससे शव को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती थी।

इस समस्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब शवों को आसानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे ग्रामीणों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने इस कदम को जनहितकारी और सराहनीय बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment