Balrampur News: सोमवार को भवानीगंज क्षेत्र के बिथरिया नहर पम्प पर एक घड़ियाल देखा गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर राप्ती नदी में छोड़ दिया।
नहर पम्प पर घड़ियाल को देखकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन रक्षक महेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घड़ियाल को पकड़कर एक पिकअप वाहन में लादा और उसे डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी में ले जाकर छोड़ दिया।






