---Advertisement---

Balrampur News: चंदा लगाकर ग्रामीणों ने खुद कराया बांध मरम्मत

On: October 13, 2025 6:47 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम चित विश्रामपुर में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के पहाड़ी नाले पर बना मिनी डेम जुलाई-अगस्त माह में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे खेतों में पानी भरने लगा। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत के लिए पंचायत से सहायता मांगी, लेकिन सरपंच और सचिव ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

पंचायत से कोई मदद न मिलने पर उप सरपंच दारा सिंह परमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 50 हजार रुपये चंदाकर और श्रमदान के माध्यम से खुद ही बांध की मरम्मत कर ली। मरम्मत कार्य पूरा होने के कुछ समय बाद सरपंच और सचिव को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने एक इंजीनियर से बांध का मूल्यांकन करवा कर ढाई लाख रुपये का प्राकलन तैयार किया और राशि पंचायत मद से निकलवा ली।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्रकरण में सरपंच और सचिव ने 50 हजार रुपये ग्राम सभा की बैठक में वापस तो कर दिए, लेकिन शेष दो लाख रुपये स्वयं रख लिए। इससे नाराज होकर ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन को शिकायत सौंपी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जनपद सीईओ दीपराज गुप्ता ने कहा कि टीम गठित कर दी गई है कल टीम मौके पर जाएगी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment