---Advertisement---

Balrampur News: अवैध पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

On: October 13, 2025 10:43 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला पुलिस ने सोमवार काे करीब 90 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। दो आरोपी गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी गुलशन गुप्त व श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम सहदेइया निवासी पवन कुमार को डीसीएम में भरे पटाखों के साथ पकड़ा है।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि पटाखों के अवैध निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एएसपी विशाल पांडेय के साथ सभी सर्किल के सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment