---Advertisement---

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी उप निरीक्षक की बाइक, गंभीर रूप से घायल

On: October 17, 2025 7:39 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के उतरौला कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक अनिल यादव शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना श्री दत्तगंज थाना क्षेत्र के लाल डीहवा के पास हुई। वे परेड में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। उप निरीक्षक यादव जब अपनी बाइक से परेड के लिए जा रहे थे, तभी लाल डीहवा गांव के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आ गई और उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment