---Advertisement---

Balrampur News: 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

On: October 17, 2025 8:24 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले की पुलिस ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। यह घटना 15 अक्टूबर 2025 को हुई थी। गणेशपुर सोनहटी निवासी वादी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी घर के पीछे बाग में खेल रही थी, तभी गांव के मुमताज अली (65 वर्ष) ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुमताज अली के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में गठित एक टीम ने शुक्रवार को आरोपी मुमताज अली को औरहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार रावत, कॉन्स्टेबल अंशु कुशवाहा और महिला कॉन्स्टेबल पूजा यादव शामिल थीं।

पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही

पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बलरामपुर पुलिस ऐसे अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment