Balrampur News: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय विशाल पांडेय तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष श्री राजीव कुमार मिश्रा थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम प्रभारी उ0 नि0 श्री शुभम कुमार यादव , का0 अनिल कुमार ,महिला आरक्षी ममता यादव, महिला आरक्षी गरिमा सिंह, महिला आरक्षी संघमित्रा यादव द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन ममता यादव , शिक्षिका स्वाति पांडे रेखा देवी, अंकित राम, नंदिनी गुप्ता के निर्देशन में छात्राएं शिवानी कनौजिया ममता यादव सपना नीलम महिमा अनीता पूनम अंजलि दीप्ति इत्यादि द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गैडास बुजुर्ग में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति के लिए रोशन करो दिए के पालन में बालिकाओं द्वारा मिशन शक्ति का लोगो, स्लोगन एवं हेल्पलाइन नंबर से संबंधित रंगोली बनाई गई तथा दिए जलाए गए जिसमें विद्यालय के स्टाफ सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।
तथा छात्राओं को महिला अपराध – महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया।






