---Advertisement---

Balrampur News: छपिया पेहर बाजार में लोगों ने की खरीदारी, दीपावली पर मिठाई-पटाखों की दुकानों पर दिखी भीड़

On: October 20, 2025 7:32 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड उतरौला के अंतर्गत स्थित छपिया पेहर बाजार में दीपावली के अवसर पर लगभग 20,000 लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान मिठाई, लैया और चूरा, गोला-तमाशा और पटाखों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

चौकी प्रभारी पेहर बाजार ने जानकारी दी कि गोला तमाशा की दुकानों पर पैनी नज़र रखी जा रही है जिससे किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके, उन्होंने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

मिठाई विक्रेताओं आकाश विश्वास, प्रदीप यादव एवं अन्य विक्रेताओं ने बताया कि इस वर्ष मिठाई की बिक्री अच्छी रही। उन्होंने यह भी बताया कि कारीगरों द्वारा अपनी दुकानों पर प्राकृतिक मिठाइयां बनाई गईं, जिससे मिलावट रहित उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment