---Advertisement---

Balrampur News: 4574 ग्रामीणों को शौचालय निर्माण की किस्त जारी

On: October 21, 2025 1:47 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले में दीपावली से पहले 4574 ग्रामीण लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए किस्त जारी की गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 12-12 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना है। चालू वित्तीय वर्ष में फेज-2 के तहत कुल 15,089 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक 1,989 लाभार्थियों को पहली किस्त और 2,585 लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्रदान की जा चुकी है। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों के चयन और सीधे बैंक खाते में सहायता राशि भेजने से शौचालय निर्माण में पारदर्शिता और गति बनी रहती है। निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए जियो-टैगिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिले में अब तक कुल 62,925 परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। यह पहल न केवल ग्रामीणों के लिए आर्थिक सहायता है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment