तुलसीपुर विधानसभा के ग्राम सभा हरहटा में मंगलवार रात एक घर में आग लग गई। इस घटना में लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई, जिसमें घर में संचालित टेंट का गोदाम भी शामिल था।जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 10 बजे लगी, जब परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। आग में फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अनाज सहित अन्य कीमती सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए।गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित अनिल गुप्ता ने बताया कि घर के एक हिस्से में टेंट का गोदाम था, जिसमें रखी कुर्सियां, तंबू और बर्तन भी आग की चपेट में आ गए।






