Balrampur News: बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लॉक के गणेशपुर में इतवार बाजार जाने वाली सड़क पर एक नहर में तैरता हुआ शव मिला है। यह शव किसान इंटर कॉलेज के पास नसीम एक्टर राजन सिद्दीकी के घर के सामने देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत होता है।शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राजन शिव पैथोलॉजी और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि शव फूल चुका था, जिससे यह स्पष्ट था कि यह आज की घटना नहीं है।मौके पर मौजूद गुड्डू तिवारी, यूनिक पैथोलॉजी के सदस्य और डॉ. सलमान सहित कई लोगों ने बताया कि शव को आज देखा गया है, लेकिन यह आज का नहीं है। उन्होंने अनुमान लगाया कि शव दो दिन पहले का हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Balrampur News: बलरामपुर के गणेशपुर नहर में मिला तैरता शव

On: October 23, 2025 1:21 PM
---Advertisement---
Also Read





