---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में बस-कार भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

On: October 23, 2025 2:26 PM
Balrampur News
---Advertisement---

गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में गिलौली बाजार के पास परसोहिया मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में पुरुष का दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पीछे बैठी महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन अन्य घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही इटियाथोक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतकों के शवों को वाहन से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वे बुरी तरह फंसे हुए थे। घायलों और मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार बलरामपुर से गोंडा की ओर आ रही थी, जबकि रोडवेज बस गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment