---Advertisement---

Balrampur News: नहर में तैरता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

On: October 23, 2025 8:35 PM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर (सोनहटी) गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सड़क के किनारे स्थित नहर में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गनेशपुर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतक की मां गायत्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मायके गई हुई थीं। इसी दौरान उनका बेटा दो-तीन दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. चौहान ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment