---Advertisement---

Balrampur News: मदरसा विवाद में कार्रवाई के आदेश

On: October 24, 2025 6:58 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर शहर में स्थित अनुदानित मदरसा जामिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम में अनियमितता और प्रबंधन विवाद में कार्रवाई की तैयारी तेज हाे गई है। मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ आरोपों की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, मदरसे की मान्यता निलंबन के लिए प्रस्ताव मांगा है।

परिषद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य सादिक अली ने शासनादेशों की अवहेलना की। शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। मदरसे में विवाद को लेकर पहले कई जांच और पत्राचार किए जा चुके हैं। 25 सितंबर 2025 को मदरसा बोर्ड ने आदेश दिया था कि वर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाया जाए और अब्दुल वहाब खां को कार्यभार सौंपा जाए। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर चार्ज नहीं दिया गया।

17 अक्टूबर को बोर्ड ने फिर से आदेश जारी किए और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य अब्दुल वहाब खां का कहना है कि उन्हें मदरसा बोर्ड से बहाल किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अब तक चार्ज नहीं दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यशवंत मौर्य ने बताया कि परिषद का पत्र प्राप्त हुआ है। आदेश का परीक्षण किया जा रहा है, उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment