---Advertisement---

Gonda News: छठपूजा- ट्रेनों में गोंडा से बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल

On: October 24, 2025 4:31 PM
Gonda Railway
---Advertisement---

Gonda News: छठ पूजा का महापर्व ‘नहाय-खाय’ के साथ कल से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखी जा रही है। गोंडा रेलवे स्टेशन से बिहार जाने वाली 15 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता से अधिक भीड़ है।

इन ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। लोग एक-दूसरे के ऊपर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कई यात्रियों ने तो ट्रेन के अंदर शॉल और दुपट्टे बांधकर झूले बना लिए हैं, जिनमें बैठकर वे सफर कर रहे हैं। गोंडा रेलवे स्टेशन से सामने आई तस्वीरों में लोग ट्रेनों के दरवाजों पर भी बैठे दिखाई दिए।

यात्रियों ने शौचालयों को भी बोगी बना लिया है, जिसके लिए शीशे तोड़कर छोटे बच्चों के साथ लोग उनमें बैठकर यात्रा कर रहे हैं। शौचालय में बैठकर लोग खाने-पीने को भी मजबूर हैं मजबूरी है यात्री करें तो क्या करें। इससे रेलवे को भी नुकसान हो रहा है और बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं।

कुछ ऐसे यात्री भी मिले जिनका टिकट कन्फर्म होने के बावजूद उन्हें जनरल बोगी में यात्रा करनी पड़ रही है। मुजफ्फरपुर, बिहार जा रहे अर्जुन कुमार ने बताया कि वे पंजाब से आ रहे हैं और उन्हें शौचालय में बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है, क्योंकि ट्रेन में कहीं जगह नहीं है। उन्होंने सरकार से और ट्रेनें चलाने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment