---Advertisement---

Balrampur News: घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में हुई घटना

On: October 28, 2025 6:17 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सेखुईया में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई थीं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सियानंद पुत्र मनीराम निवासी सेखुईया ने 25 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि सुमित सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह और अन्य कई लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण उनके घर में घुसकर परिवारजनों के साथ मारपीट की।

इस मारपीट में सूर्यभान और अंकित वर्मा को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

पुलिस ने तत्काल 16 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तन सिंह और सुनील सिंह पुत्रगण सीताराम सिंह निवासी ग्राम सेखुईया को बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में नामजद अभियुक्त हवलदार सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह को पुलिस पहले ही 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। खेत में पुआल रखने को लेकर हुए विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप मारपीट की यह घटना हुई। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह, उपनिरीक्षक संजय पाण्डेय, दिग्विजय यादव, लव कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राम सुदर्शन, कॉन्स्टेबल अर्पित मिश्रा और अनुज यादव शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment