---Advertisement---

Gonda News: 15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, पत्नी की हत्या मामले में था फरार

On: October 29, 2025 7:26 PM
Gonda news
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा पुलिस ने आरती देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए फरार चल रहे आरोपी पति गुनीराम को गिरफ्तार कर लिया है। गुनीराम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया गांव के पास से पकड़ा गया।

यह घटना बीते 25 अक्टूबर को नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार में हुई थी। पुलिस के अनुसार, गुनीराम और आरती देवी के बीच अपने पांच वर्षीय बेटे कान्हा के जन्मदिन के लिए घर की पेंटिंग करवाने को लेकर बहस हुई थी।

इसी दौरान गुनीराम ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से कई वार किए और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात उनके बेटे के सामने हुई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी गुनीराम अपने पांच वर्षीय बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पांच पुलिस टीमों का गठन किया था।

आरोपी अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में कंबल रखकर जगह-जगह छिप रहा था और रात होने पर अलग-अलग स्थानों पर सो जाता था। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment