---Advertisement---

Balrampur News: DM विपिन कुमार जैन ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, बाहर से दवा न लिखने का दिया निर्देश

On: October 31, 2025 11:09 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: नवागत डीएम विपिन कुमार जैन ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे जांच की की बेहतर सुविधा देने का निर्देश सीएमओ को दिया। मरीजों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं में कोताही न बरतने की बात कही। बाहर से दवा लिखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

डीएम ने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी, एसएनसीयू, पेयजल व्यवस्था व शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इमरजेंसी कक्ष को और विस्तारित करने और सीटी स्कैन, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के सभी उपकरणों की नियमित जांच एवं सुचारु संचालन का निर्देश दिया।

चिकित्सकों को ड्रेस कोड में अस्पताल आने व मरीजों को बाहर की दवा न लिखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमएस डॉ. राजकुमार व गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment