Balrampur News: जनपद बलरामपुर के उतरौला बार एसोसिएशन ने बार संघ भवन सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। यह आयोजन अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की पहली प्राथमिकता देसी रियासतों को भारत में शामिल करना था। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर भारतीय एकता का निर्माण किया। यह काम उन्होंने बिना रक्तपात के किया, केवल हैदराबाद के ‘ऑपरेशन पोलो’ के लिए सेना भेजनी पड़ी। उनके इस महान योगदान के लिए उन्हें ‘भारत का लौहपुरुष’ कहा जाता है। रियासत विभाग की स्थापना 5 जुलाई 1947 को की गई थी।
पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने सरदार पटेल की 1928 के बारदोली सत्याग्रह में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पटेल के नेतृत्व में किसानों ने अत्यधिक भूमि कर के खिलाफ अहिंसक आंदोलन किया। इस आंदोलन की सफलता के बाद ही उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। इसी क्रम में तुलसीराम यादव, मनीष पाण्डेय सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने पटेल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज जूनियर डिवीज़न श्री योगेश चौधरी एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीज़न श्री सिद्धांत सोलंकी उपस्थित रहे। संघ भवन सभागार में हुए इस कार्यक्रम में राजनश्रीवास्तव, रामचंद्र जायसवाल, वैभव चतुर्वेदी, रवि मिश्रा, रमेश गुप्ता, आलोक कुमार, निजामुद्दीन अंसारी, अमित श्रीवास्तव, शहबाज फजल ,मारुति गुप्ता, आरिफ सिद्दीकी, रश्मि सिंह, राजेंद्र पांडेय सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।






