---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

On: November 1, 2025 8:57 AM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा के इटियाथोक कस्बे में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गोंडा-बलरामपुर रोड पर सरयू नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी।

मृतक की पहचान श्याम नारायण पांडेय के रूप में हुई है, जो टीकम दत्त के पुत्र और इटियाथोक थाना क्षेत्र के इमलिया राम नाथ मोहनपुर असिधा के निवासी थे। वह इटियाथोक कस्बे के एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे।

हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment