---Advertisement---

Gonda News: तालाब में डूबे बच्चों के परिजनों को मिली 8 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक और SDM ने बंधाया ढांढस

On: November 1, 2025 8:30 PM
gonda news
---Advertisement---

Gonda News: जनपद के करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेलहरी में 28 अक्टूबर को तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

आज क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह के साथ उपजिलाधिकारी (SDM) नेहा मिश्रा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और शासन की ओर से परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है और हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक बावन सिंह ने भी परिवारों को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि बच्चों की याद में गांव में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं। अधिकारियों ने कहा कि गांव में तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाए जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment