---Advertisement---

Balrampur News: उतरौला के एम.जे. एक्टिविटी स्कूल में ‘मिशन शक्ति फेज-05’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

On: November 1, 2025 8:46 PM
balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज कोतवाली उतरौला प्रभारी निरीक्षक द्वारा एम.जे. एक्टिविटी स्कूल, उतरौला में छात्र-छात्राओं के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें- 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा, तथा 1090 वीमेन पावर लाइन शामिल रहे।

प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों को इन हेल्पलाइन नंबरों के महत्व और उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि जरूरत के समय इन सेवाओं का तत्काल उपयोग कर स्वयं एवं दूसरों की मदद करें। साथ ही विद्यार्थियों को नए कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता (BNSS) 2023 की मुख्य बातों से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री समीर रिजवी, प्रधानाचार्य श्री हिमांशुधर द्विवेदी, विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ तथा कोतवाली उतरौला का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment