---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में 1 करोड़ से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी

On: November 3, 2025 9:37 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में डिजिटल युग में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता के साथ साइबर अपराध की जड़ें लगातार गहराती जा रही हैं। अब ठग ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को निशाना बनाने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं।

साइबर जालसाज इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से लोगों के मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें फोन करते हैं। फिर वे आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और अन्य निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।जागरूकता की कमी के चलते कई लोग इनकी बातों में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

पुलिस विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग साइबर अपराधियों की चालों में फंस रहे हैं।आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 तक बलरामपुर जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में 1 करोड़ 13 लाख 90 हजार 11 रुपये की ठगी दर्ज की गई।इनमें से 17 लाख 91 हजार 764 रुपये को समय रहते होल्ड कराया गया, जबकि 27 लाख 13 हजार 480 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए।

90 से ज्यादा केस दर्ज, 173 फर्जी ID बंद कराई गईं

पिछले एक वर्ष में 90 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान 173 फर्जी सोशल मीडिया आईडी बंद कराईं।वहीं, फेसबुक पर युवतियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और हनी ट्रैप जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 1129 मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया है।

ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत- एसपी

एसपी विकास कुमार ने कहा- ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत करें। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, पैसे वापस कराने की संभावना उतनी अधिक होगी। उन्होंने बताया कि जिले में साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए साइबर थाना मोबाइल नंबर 7839855004 पर संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment