---Advertisement---

Balrampur News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला:बलरामपुर पुलिस एक माह बाद भी नहीं कर सकी खुलासा

On: November 9, 2025 11:02 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकड़रिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी रेशमी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहस्य एक माह बाद भी नहीं सुलझ पाया है। पुलिस अभी तक हत्यारों तक पहुंचने में नाकाम रही है।

यह घटना 6 अक्टूबर की शाम की है, जब रेशमी शौच के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। अगले दिन सुबह गांव की महिलाओं ने नहर के पास एक गड्ढे में उसका शव देखा। मौके से रेशमी की चप्पल मिली, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब था।

शव के गले और होंठ पर चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका और भी पुख्ता हो गई है। पुलिस ने इन निशानों को जांच का अहम हिस्सा बनाया है।

मृतका के पिता और बड़ा भाई रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। रेशमी अपनी मां जानकी देवी और छोटे भाई राजेश के साथ घर पर रहती थी। घटना के बाद मां जानकी देवी ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment