---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में युवक का जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

On: November 9, 2025 11:55 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र के कंजही जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। यह शव सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत लौकी बीट के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान बनकटी गांव निवासी कृष्णा प्रसाद (25) पुत्र रामकिशुन के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, कृष्णा प्रसाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे खेत देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनकी खोजबीन के दौरान शनिवार दोपहर ग्रामीणों को घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में शव मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। जंगली जानवरों ने सिर का आधे से अधिक हिस्सा नोच डाला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी प्रमिला देवी और मां मायादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई पारसराम ने बताया कि कृष्णा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। दो साल पहले उनका विवाह हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से जंगलों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हरैया प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment