---Advertisement---

Bahraich News: मां की डांट से नाराज किशोर की सुसाइड की कोशिश:फंदे से झूला

On: November 9, 2025 2:07 PM
BALRAMPUR NEWS
---Advertisement---

Bahraich News: बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से नाराज एक किशोर ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसकी चीख सुनकर उसे नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

हुलासपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अमृत लाल को उसकी मां नीतू ने किसी बात पर डांटा था। इस दौरान अमृत लाल ने भी मां से बहस की। कुछ देर बाद वह घर के बाहर बने एक कमरे में गया और फंदे से लटक गया।

उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमृत लाल को फंदे से लटकता देखा और तुरंत नीचे उतारा। उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि किशोर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि, अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment