---Advertisement---

Balrampur News: बॉर्डर पर अलर्ट: दिल्ली विस्फोट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती कोयलाबास चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग जारी

On: November 11, 2025 3:01 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुई कार ब्लास्ट की घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सीमा पार आवागमन पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

बलरामपुर जिले के कोयलाबास चेक प्वाइंट पर सुरक्षा जांच को लेकर एसएसबी की टीमें पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति, वाहन और सामान की विधिवत जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाड और आधुनिक मशीनों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध वस्तु सीमा पार न जा सके।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 9वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन पांडे के निर्देशन में की जा रही है। वहीं, कोयलाबास कंपनी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में सीमा पर तैनात जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं।

नेपाल की ओर से आने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।

दिल्ली में हुई इस घटना के बाद सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस या एसएसबी को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment