---Advertisement---

Gonda News: जमीनी विवाद में झोपड़ी जलाई तरबगंज में चार आरोपियों पर केस दर्ज

On: November 12, 2025 9:28 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के रांगी गांव में एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झोपड़ी जलती हुई दिखाई दे रही है। यह घटना सोमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते हुई।

पीड़ित किरण पत्नी दीनबंधु ने तरबगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह जमीनी विवाद के कारण पंकज उर्फ राकेश, संतोष, स्वामी दयाल और आशीष ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किरण के परिवार पर लाठी-डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से हमला भी किया। इस मारपीट में दीनबंधु और ब्रह्मा दिन को चोटें आई हैं।

हालांकि, पीड़ित परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य ने बताया कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी।

इस संबंध में, प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों, पंकज उर्फ राकेश, संतोष, स्वामी दयाल और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment