---Advertisement---

Balrampur News: फिरोज ‘पप्पू’ हत्याकांड की सुनवाई आज दो बार टलने के बाद अदालत बदलने की अर्जी पर होगी अहम हियरिंग

On: November 13, 2025 9:33 AM
Balrampur news
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ ‘पप्पू’ हत्याकांड से जुड़े मामले की सुनवाई आज (13 नवंबर) होगी। ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर इस प्रकरण के मुख्य आरोपी हैं।

वादी पक्ष ने मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने के लिए जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इस अर्जी पर पहले 10 नवंबर और फिर 12 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब 13 नवंबर की तारीख तय की गई है।

इसी दिन पूर्व चेयरमैन फिरोज ‘पप्पू’ हत्याकांड की नियमित सुनवाई भी प्रस्तावित है। अब दोनों मामलों की सुनवाई एक ही दिन होगी।

गौरतलब है कि फिरोज ‘पप्पू’ की हत्या 4 जनवरी 2022 की रात उनके घर के पास गोली मारकर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान, दामाद रमीज नेमत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में सामने आया था कि सपा में टिकट की दावेदारी को लेकर हुए विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की थी।

वर्तमान में, जेबा रिजवान और रमीज नेमत जमानत पर हैं, जबकि पूर्व सांसद रिजवान जहीर ललितपुर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment