---Advertisement---

Gonda News: गोंडा में बजाज मिल पर किसानों का 109 करोड़ बकाया

On: November 13, 2025 11:13 AM
Gonda News
---Advertisement---

Gonda News: गोंडा जिले में बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की कुंदुरखी इकाई पर गन्ना किसानों का 109 करोड़ रुपये बकाया है। नए पेराई सत्र की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद यह भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान लगातार अपने बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। बीते जून में जिलाधिकारी के आदेश पर चीनी मिल के कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पूरा गन्ना भुगतान नहीं हो सका है।

बकाया भुगतान न होने के कारण अब कई सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों का पूरा भुगतान नहीं हो जाता, तब तक नए पेराई सत्र की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में गोंडा के जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों को बकाया भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरा भुगतान नहीं होता है, तो मिल के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने किसानों की दिक्कतों को स्वीकार किया।अवध केसरी सेना के प्रमुख नीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक चीनी मिल बकाया गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करती, वे नए सत्र की शुरुआत नहीं होने देंगे।

उन्होंने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू करने की बात कही और मिल पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने बताया कि अन्य चीनी मिलें गन्ना बेचने के कुछ दिनों के भीतर भुगतान कर देती हैं, जबकि इस मिल में भुगतान में दो-तीन साल तक की देरी होती है। वही किसान नेता शिवराम उपाध्याय ने बताया कि हम लोग जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे चीनी मिल की तानाशाही नहीं चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment