---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर में एक किलो संदिग्ध पदार्थ बरामद दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

On: November 14, 2025 7:48 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद बलरामपुर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुगौली कला नई बाजार इलाके में ईंट भट्टे के सामने एक मकान से लगभग एक किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। इसे विस्फोटक बताया जा रहा है। टीम ने मौके से मकान मालिक अजमेर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजमेर आतिशबाजी का व्यवसाय करता है। उसके घर से मिले बारूद जैसे पदार्थ की प्रकृति का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के अनुसार, विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा इस पदार्थ का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद सामग्री वास्तव में विस्फोटक है या पटाखा बनाने में उपयोग होने वाला सामान्य बारूद।

फिलहाल, पुलिस ने बरामद पदार्थ को सील कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment