---Advertisement---

Balrampur News: रोहिणी आचार्य फिर सुर्खियों में रमीज का लालू परिवार पर बड़ा आरोप तुलसीपुर में बोले

On: November 17, 2025 11:56 AM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बिहार में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयानों के बाद रमीज नेमत एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रमीज पर तुलसीपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू की हत्या का मुकदमा दर्ज है। वह लगभग दो वर्ष तक विभिन्न मामलों में जेल में रहा और इन दिनों जमानत पर बाहर है।

बिहार चुनाव के दौरान वह लालू यादव के परिवार से जुड़ा रहा। तेजस्वी यादव के साथ क्रिकेट खेलते हुए उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। फिरोज पप्पू के भाई फिरोज अहमद ने लालू परिवार पर रमीज को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

फिरोज अहमद ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि 4 जनवरी 2022 को रमीज ने उनके भाई फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी थी। अहमद ने कहा कि रमीज एक अपराधी है और जहां भी रहेगा, अपराध करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का परिवार उसे राजनीतिक संरक्षण देता रहा।

जिसके कारण उसने उनके परिवार में भी समस्याएं पैदा कीं, जैसा कि रोहिणी आचार्य ने अपने बयानों में बताया है। फिरोज अहमद ने आगामी बिहार सरकार से रमीज के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे जेल भेजने की मांग की है। अहमद ने यह भी बताया कि रमीज ने बलरामपुर के पूर्व सांसद और अपने ससुर रिजवान जहीर के प्रभाव का इस्तेमाल कर कई आपराधिक वारदातें की हैं।

उसने जनपद कौशांबी के कोखराज में अपने ही एक साथी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उस पर हत्या, बलवा, आगजनी, लूटपाट और गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। करीब दो वर्ष तक वह जेल में रहा और जमानत मिलने के बाद बिहार में लालू परिवार के राजनीतिक संरक्षण में रहा।

फिरोज अहमद के अनुसार, रमीज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के भय से बिहार में लालू परिवार में शरण लिए हुए है। फिरोज पप्पू वर्ष 2012 में तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। उनकी पत्नी कहकशां फिरोज ने 2017 में चुनाव जीता और तब से लगातार तुलसीपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment