Balrampur News: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में स्ट्रीट लाइट जलाने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना देर हुई है जब जगदंबा प्रसाद के नाती प्रमोद चौहान स्ट्रीट लाइट जलाने गए थे। गांव के कुछ लोगों, जिनमें बड़कन्नू उर्फ समर सिंह भी शामिल थे, ने प्रमोद को गाली देना शुरू कर दिया।
जब जगदंबा प्रसाद ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल जगदंबा प्रसाद को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। नवाबगंज पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नरेंद्रपुर गांव की निवासी सुनरा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के बगल लगी स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए जब उनके बेटे प्रमोद चौहान गए, तो बाद बड़कन्नू उर्फ समर सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उनके ससुर जगदंबा प्रसाद ने गाली देने से मना किया, तो बड़कन्नू उर्फ समर सिंह और उनकी पत्नी गंगाजली ने लाठी-डंडों और ईंटों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि स्ट्रीट लाइट जलाने को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है।








