Gonda News: गोंडा के बहुचर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण में निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी, तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, पटल लिपिक बेसिक सुधीर कुमार सिंह, पटल लिपिक वित्त एवं लेखा विभाग अनुपम पांडेय और अनामिका शुक्ला को मिली गिरफ्तारी पर लगी रोक आज समाप्त हो रही है। इन सभी पांचों आरोपियों की याचिकाओं पर लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई टली। यूपी एसटीएफ द्वारा इस पूरे मामले में जवाब नहीं दाखिल किया गया है। जिस वजह से 2 सप्ताह बाद सुनवाई होगी।
लखनऊ हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 11 में डबल बेंच द्वारा इन सभी पांच याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होनी थी। इस मामले में नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमा हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी एसटीएफ को जांच के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। अब पूरे प्रकरण की जांच यूपी एसटीएफ द्वारा की जा रही है। सुनवाई के दौरान यूपी एसटीएफ को अपना पक्ष कोर्ट रखना था।
कोर्ट द्वारा यूपी एसटीएफ से जांच की प्रगति और अब तक सामने आए तथ्यों के बारे में जवाब मांगा जाएगा। निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी, तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, अनामिका शुक्ला, पटल लिपिक बेसिक सुधीर कुमार सिंह और पटल लिपिक वित्त एवं लेखा विभाग अनुपम पांडेय का केस नंबर 3095 पर सूचीबद्ध है।
जस्टिस अब्दुल मोइन और बबीता रानी द्वारा आज सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रदीप कुमार पांडे को भी सुनवाई के दौरान अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। प्रदीप कुमार पांडे भी आज हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेंगे।
इन सभी याचिकाकर्ताओं ने अपनी-अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से गृह विभाग, एसपी गोंडा और वादी मुकदमा प्रदीप कुमार पांडे को पार्टी बनाया था। पिछली सुनवाई 29 अगस्त को हुई थी, जिसमें कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। अब देखने वाली बात होगी कि इन लोगों को आगे राहत मिलती है या फिर आज मिली हुई राहत खत्म हो रही है।








