---Advertisement---

Balrampur News: युवक ने कमरे में पंखे से लटककर की आत्महत्या:बलरामपुर में साड़ी से लगाई फांसी

On: December 5, 2025 1:44 PM
Balrampur News
---Advertisement---

Balrampur News: बलरामपुर के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के मददौ घाट इलाके में गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक 20 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, मददौ घाट निवासी राम अचल के पुत्र सूरज (20) ने अपने कमरे में छत के पंखे से एक साड़ी के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सादुल्लानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment